सामाजिक विज्ञान पूर्व माध्यमिक परीक्षा, कक्षा-8 वीं मॉडल प्रश्न-पत्र सेट-IV

पूर्व माध्यमिक परीक्षा, कक्षा-8 वीं

मॉडल प्रश्न-पत्र सेट-IV

विषय -सामाजिक विज्ञान

समय : 3:00 घण्टे

पूर्णांक : 80 अंक

निर्देश- 1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।

2. प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

3. प्रश्न क्रमांक 15 तथा 16 में आंतरिक विकल्प का प्रावधान है।

प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए - अंक 10

1. निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है-

(a) नायलॉन      (b) जूट

(c) एक्रिलिक     (d) पॉलीएस्टर।

2. जनसंख्या पिरामिड क्या है -

(a) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण

(b) किसी क्षेत्र का जनघनत्व

(c) बड़े नगरीय क्षेत्र में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप

(d) ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व ।

3. मुस्लिम लीग की स्थापना की थी -

(a) अली बन्धुओं ने     (b) आगा खाँ ने

(c) जिन्ना'ने             (d) सैय्यद अहमद खाँ ने।

4. हरितक्रांति को किस नाम से लागू किया गया -

(a) हरित कृषि कार्यक्रम         

(b) खाद्यान्न क्रांति कार्यक्रम

(c) सघन जिला कृषि कार्यक्रम

(d) उन्नत जिला कृषि कार्यक्रम।

5. शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संख्या है-

(a) यूनिसेफ                       (b) यूनेस्को

(c) विश्व स्वास्थ्य संगठन      (d) महासभा ।

उत्तर-1. (b), 2. (a), 3. (b), 4. (c), 5. (b).,

प्रश्न 2. सही जोड़ी का मिलान कीजिए -अंक 10

1. बेसिन की संधि          (अ) मैसूर युद्ध

2. वस्त्र उद्योग                 (ब) मछलीपट्टनम

3. जहाज निर्माण             (स) सूरत

4. श्रीरंगपट्टनम की संधि      (द) कर्नाटक युद्ध

5. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (इ) किसी भी धर्म को मानने की छूट।

उत्तर-1. (द), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (इ).

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -अंक 10

1. जन्मदर और मृत्युदर के अंतर को............... कहते हैं।

2. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री................. थे।

3. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के प्रथम अध्यक्ष ...............थे।

4. स्कूलों को मध्याह्न भोजन के लिए अनाज उपलब्ध................ कराती है।

5. .........अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया जाता है। 

उत्तर- 1. प्राकृतिक वृद्धि दर, 2. पं. जवाहर लाल नेहरु, 3. व्योमेश चंद्र बनर्जी, 4. भारतीय खाद्य निगम, 5. 24.

प्रश्न क्रमांक 04 से 10 तक लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए,

प्रत्येक पर 2-2 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 4. मिश्रित कृषि क्या है ?

उत्तर- कृषि कार्य पशुपालन अब साथ-साथ किया जाता है तो उसे मिश्रित कृषि कार्य कहते हैं।

प्रश्न 5. किन्हीं दो खगोल शास्त्रियों के नाम लिखिए।

उत्तर- (1) कॉपरनिकस, (2) गैलिलियो।

प्रश्न 6. ब्रिटिश भारत के दो प्रमुख बन्दरगाहों के नाम लिखिए।

उत्तर- ब्रिटिश भारत के दो प्रमुख बन्दरगाहों के नाम हैं-

(1) मद्रास बन्दरगाह, (2) कोलकाता बन्दरगाह।

प्रश्न 7. बाल विवाह प्रथा कब और किस एक्ट द्वारा समाप्त हुई थी ?

उत्तर- बाल विवाह सन् 1929 में शारदा एक्ट द्वारा समाप्त हुई थी।

प्रश्न 8. राष्ट्रीय गान की रचना किसने की ? यह कहाँ से ली गई है ?

उत्तर- रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचना है जिसे गीतांजली से ली गई है।

प्रश्न 9. छत्तीसगढ़ में प्रचलित दो पंथों के नाम बताइये।

उत्तर- (1) कबीर पंथ, (2) सतनाम पंथ।

प्रश्न 10. लोकसभा और राज्यसभा में अंतर लिखिए।

उत्तर- लोकसभा और राज्यसभा में अंतर -

क्र. लोकसभा                              राज्यसभा

1. इसे निम्न सदन कहा जाता है।       इसे उच्च सदन                                                         कहा जाता है।

2. इसमें 545 सदस्य होते हैं।    इसमें 250 सदस्य होते                                                    हैं।

3. इसमें 2 सदस्यों का मनोनयन      राज्य सभा में 12        राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।      सदस्यों का  मनोनयन                                               राष्ट्रपति करता है ।      4.सदस्यता के लिए निर्धारित             निर्धारित आयु  आयु सीमा 25 वर्ष का होता है।       30 वर्ष है।        

5.लोकसभा का कार्यकाल           राज्यसभा का           5 वर्ष का होता है।             कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

6. अस्थाई सदन है।          स्थाई सदन है।

7. यह देश का लोकप्रिय सदन है।   इसे राज्य सरकार का

                                               प्रतिनिधि सभा कहा                                                        जाता है।

प्रश्न क्रमांक 11 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर पर 4-4 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 11. जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तर- विश्व में सर्वत्र जनसंख्या एक समान नहीं है इसके वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारक इस प्रकार हैं-

(1) भूमि की संरचना - पहाड़ी भाग निर्जन, मैदानी भाग आबाद।

(2) जलवायु - उष्ण शीतोष्ण प्रदेश सघन, शेष निर्जन।

(3) मिट्टी - नदियों के मैदान किनारे जनसंख्या घनी शेष भागों में विरल ।

(4) खनिज - खदानों के पास लोग अधिक।

प्रश्न 12. आय और सम्पत्ति पर लगने वाले करों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-आयकर-सरकार देश में लोगों के जीवन-यापन के लिए एक निश्चित आर्थिक सीमा तय करती है। इस सीमा से अधिक आय प्राप्त करने पर सरकार को निर्धारित शुल्क देना पड़ता है, इसे आयकर कहते हैं।

सम्पत्ति कर-जमीन, जायदाद के लिए भी हमें शुल्क देना पड़ता है, जिसे सम्पत्ति कर कहा जाता है। सम्पत्ति कर स्थानीय निकायों, जैसे-नगर-निगम, नगरपालिका द्वारा वसूल किया जाता है।

प्रश्न 13. पशुपालन किस प्रकार लाभदायक है ?

उत्तर-पशुपालन से समाज के गरीब वर्ग के लोगों को अनेक लाभ होते हैं-

(1) सूखा पीड़ित, पहाड़ी क्षेत्रों और जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिये यह जीवनयापन का साधन है।

(2) जिन भागों में कृषि भूमि कम है, उन भागों में यह जीविका का साधन है।

(3) दूध, ऊन, खाल, सिंग, हड्डियाँ और माँस पशुओं से प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 14. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि दर क्या है ? जन्मदर कम करने के उपाय लिखिये।

उत्तर- किसी क्षेत्र या देश के मध्य वर्ष की जनसंख्या में पाए जाने वाले जन्म दर और मृत्यु दर के अंतर को जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि दर कहते हैं। इस संख्या में अप्रवासी जनसंख्या को शामिल नहीं किया जाता। वृद्धि दर को हमेशा प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। जन्म दर को कम करने के उपाय निम्नलिखित हैं-

(1) शिक्षा के अधिक-से-अधिक प्रचार-प्रसार पर बल देना विशेषकर स्त्री शिक्षा पर।

(2) परिवार नियोजन पर बल।

(3) छोटे परिवार को प्रोत्साहन एवं बड़े परिवार के लिए कानूनी-बाधाएँ एवं रोक।

प्रश्न क्रमांक 15 से 16 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर पर 10-10 अंक निर्धारित है।

प्रश्न 15. सुरक्षा परिषद् की रचना एवं उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तर-संयुक्त राष्ट्र का मुख्य एवं महत्वपूर्ण अंग सुरक्षा परिषद् है इसके 5 स्थायी सदस्य तथा 10 अस्थायी सदस्य हैं। अस्थायी सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए किया जाता है। 5 सदस्य प्रतिवर्ष चुने जाते हैं।

सुरक्षा परिषद् का सत्र लगातार चलता रहता है। उसका एक सदस्य बारी-बारी से हर महीने सभापति का कार्य करता है स्थायी सदस्यों को 'वीटो' का विशेष अधिकार प्राप्त होता है। सुरक्षा परिषद् का प्रमुख कार्य विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा कायम रखना है।

अथवा, संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ उपलब्धियों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नानुसार हैं-

(1) कुछ राष्ट्रों को स्वतन्त्र कराने में सक्रिय सहायता।

(2) आण्विक अस्त्रों की होड़ को रोकने का सफल प्रयास।

(3) कश्मीर, कांगो, पश्चिम एशिया, साइप्रस और यमन में बड़े युद्धों की रोकथाम।

(4) ग्रीस, इण्डोनेशिया, लेबनान, मिस्त्र गाजापट्टी, कोरिया तथा ईरान-इराक में शान्ति स्थापना हेतु सफल प्रयास।

(5) विश्व के विकासशील देशों में सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु सक्रिय सहायता।

प्रश्न 16. भारत में खनिजों का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?

उत्तर - भारत में अपार खनिज संपदा के भंडार हैं किन्तु बढ़ती हुई वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नति के कारण खनिजों का संरक्षण आवश्यक हो गया है, क्योंकि-

(1) खनिजों की माँग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

(2) अधात्विक और अलौह खनिजों की मात्रा कम है।

(3) खनिजों का पुनः नवीकरण नहीं हो पाता है।

(4) सीमित खनिज संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग नहीं हो रहा है।

(5) खनिज सम्पदा पर देश का आर्थिक विकास निर्भर है।

(6) खनिज अन्नापूर्ति का साधन है। भंडार बढ़ाना आवश्यक है।

अथवा, विश्व के रूपरेखा मानचित्र में कनाडियन शील्ड, अप्लेशियन पर्वत, ग्रेट लेक और पश्चिमी कार्डिलेरा पर्वत श्रृंखला को मानचित्रावली की सहायता से चिन्हित कीजिये।

उत्तर-




Post a Comment

0 Comments