हिंदी प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-IV

प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं

सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-IV

विषय - हिंदी

समय : 2.00 घण्टे

पूर्णांक : 40

निर्देश- 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक है।

3. प्रश्न क्रमांक 6 से 10 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक है।

4. प्रश्न क्रमांक 11 से 15 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक है।

सही विकल्प चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1. गोताखोर का काम है-

(अ) सफाई करना

(ब) जमीन में चलना

(स) हवा में उड़ना

(द) पानी के गहराई में तैरना।

प्रश्न 2. राष्ट्रीय पर्व है -

(अ) दीपावली

(ब) होली

(स) दशहरा

(द) 15 अगस्त ।

प्रश्न 3. 'बगीचों का शहर' कहते हैं -

(अ) कर्नाटक

(ब) बैंगलोर

(स) हैदराबाद

(द) मैसूर।

प्रश्न 4. 'कऊँवा' शब्द का अर्थ है-

(अ) कोयल

(ब) मुर्गी

(स) कौआ

(द) हिरण।

प्रश्न 5. देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है -

(अ) शिक्षक पर

(ब) सेना पर

(स) डॉक्टर पर

(द) खुद पर।

उत्तर- 1. (द), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (ब)।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. कवि किसका यशगान कर रहा है ?

उत्तर-कवि देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों का यशगान कर रहा है।

प्रश्न 7. मोर की बात सुनकर उल्लू क्यों हँस पड़ा था ?

उत्तर-मोर का सारा शरीर रंग-बिरंगा हो चुका था, इसलिए उल्लू मोर की बात सुनकर हँस पड़ा था।

प्रश्न 8. नखलिस्तान में गरीब बुढ़िया क्या कर रही थी ?

उत्तर- नखलिस्तान में गरीब बुढ़िया जलाऊ लकड़ी चुन रही थी।

प्रश्न 9. मेट्रो रेलवे स्टेशन की क्या विशेषताएँ हैं?

उत्तर- मेट्रो रेलवे स्टेशन जमीन के नीचे और ऊपर दोनों जगह होते हैं। ये रेलवे स्टेशन सुविधापूर्ण होते हैं और बहुत सुन्दर होते हैं।

प्रश्न 10. सुनीता को सब लोग गौर से क्यों देख रहे थे ?

उत्तर - सुनीता पहिया वाली कुर्सी पर थी इसलिए सब लोग उसे गौर से देख रहे थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. ऋषि ने अपने शिष्यों की परीक्षा कैसे ली ?

उत्तर - ऋषि ने अपने शिष्यों को अलग-अलग दिशाओं में भेजकर मेहनत से धन कमाकर अपने लिए कोई अद्भुत-सा भेंट लाने की बात कही और यह भी कहा कि भेंट जिसका सबसे सुन्दर होगा वही गद्दी का अधिकारी होगा। इस प्रकार उनकी परीक्षा ली।

प्रश्न 12. मैसूर के दशहरे का वर्णन करो।

उत्तर-मैसूर का दशहरा यहाँ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राजा की सवारी शानदार ढंग से हाथी पर निकलती है। देश-विदेश के लाखों आदमी इसे देखने यहाँ आते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर विजयदशमी तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं।

प्रश्न 13. सुखराम सोन के फर ल का करिस ? (सुखराम ने सोने के फल का क्या किया ?)

उत्तर – सुखराम ह सोन के फर ला बाजार में सोनार तिर मा जा के बेच डरिस। (सुखराम ने सोने के फल को बाजार में जाकर सोनार के पास बेच दिया।)

प्रश्न 14. एक जंगल में शेर जोर-जोर से दहाड़ रहा था, उससे सभी जानवर परेशान थे, वे हमेशा सोचते थे कि किस तरह से उस शेर को जंगल से ही भगा दिया जाए परन्तु शेर का सामना करने से डरते थे। एक दिन एक छोटी चींटी को उपाय सूझा एवं वह सीधे शेर के कान के अन्दर जाकर उसे काटने लगा। शेर पूरी तरह परेशान हो गया तभी चींटी ने अन्दर से कहा-क्यों अब जानवरों को डराओगे, शेर ने कहा नहीं। चींटी ने कहा ठीक है।

1. इस कहानी का शीर्षक लिखिए।

 उत्तर- 'शेर और चींटी'।

2. पात्रों के नाम लिखिये।

उत्तर- शेर और चींटी।

3. इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?

उत्तर- हमें जीवन में कभी भी किसी को छोटा या कमजोर नहीं समझना चाहिए।

4. मुख्य विषय क्या है ?

उत्तर-छोटी चीज भी हिम्मत करे तो बड़ी-से-बड़ी मुसीबतों को रोक सकती है।

प्रश्न 15. छठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।

उत्तर-

सेवा में ,  

                        श्रीमान् प्रधान पाठक

               शा. पूर्व माध्यमिक शाला, बिलासपुर (छ.ग.)

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैंने इसी वर्ष प्राथमिक प्रमाण- पत्र परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। मुझे 91% अंक प्राप्त हुए हैं। मैं खेल-कूद में भी रुचि लेता हूँ।

अतएव श्रीमान् से प्रार्थना है कि अपनी शाला की 6 वीं कक्षा में मुझे प्रवेश देने की कृपा करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं शाला के सभी नियमों का पूर्णतः पालन करूँगा।

धन्यवाद !

                                   आपका आज्ञाकारी शिष्य                                                  विनोद झा

संलग्न प्रपत्र -

(1) पाँचवीं का प्रमाण-पत्र

दिनांक 20-06-2024

अथवा, बड़े भाई को पत्र लिखिए।

                                      सुधीर निवास, पुरानी बस्ती,                                                       रायपुर

दिनांक 10-9-2024

आदरणीय भैयाजी,

सादर प्रणाम !

बहुत दिनों के बाद आपका पत्र मिला, घर की कुशलता जानकर प्रसन्नता हुई। मुझे 5 कापियाँ और 2 पुस्तकें खरीदनी हैं। कृपया 500 रुपये धनादेश (मनीऑर्डर) द्वारा भेजें। मेरी पढ़ाई ठीक चल रही है।

शेष अगले पत्र में।

                                             आपका स्नेहाकांक्षी

                                                    अतुल

Post a Comment

0 Comments