हिंदी प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-IIहिंदी

प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं

सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-II हिंदी

समय : 2.00 घण्टे

पूर्णांक : 40

निर्देश- 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक है।

3. प्रश्न क्रमांक 6 से 10 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक है।

4. प्रश्न क्रमांक 11 से 15 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक है।

सही विकल्प चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1. डॉ. अम्बेडकर के पिता किस विभाग में काम करते थे-

(अ) सेना

(ब) दुकान

(स) न्यायालय

(द) कार्यालय।

उत्तर-(अ) सेना

प्रश्न 2. राष्ट्रीय पर्व है -

(अ) दीपावली

(ब) दशहरा

(स) 15 अगस्त

(द) रक्षाबंधन।

उत्तर-(स) 15 अगस्त

प्रश्न 3. बालक मोहन ने कौन-सा शब्द गलत लिखा था-

(अ) कैटल

(ब) स्कूल

(स) बॉक्स

(द) बॉटल।

उत्तर-(अ) कैटल

प्रश्न 4. देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है-

(अ) शिक्षक पर

(ब) सेना पर

(स) डॉक्टर पर

(द) वकील पर।

उत्तर-(ब) सेना पर

प्रश्न 5. ऋषि के कितने शिष्य थे-

(अ) तीन

(ब) चार

(स) दो

(द) पाँच।

उत्तर-(अ) तीन

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को क्या-क्या मिलता है ?

उत्तर- च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को घी, गुड़ तथा शहद मिलता है। इसके अलावा इस वृक्ष से फल, औषधि, जानवरों के लिए चारा, ईंधन और कीड़ों व चूहों को मारने के लिए कीटनाशक भी मिलता है।

प्रश्न 7. बाँचे फर ल पठेरा म राखे बर काबर कहिस ? (बचे हुए फल को आला में रखने को क्यों कहा ?)

उत्तर-बाँचे फर ल पठेरा म रखे बर एकर सेती कहिस जेखर ल ओ फर मन ह सोन के हो जाय। (बचे फल को आला में रखने के लिए इसलिए कहा कि जिससे वे फल सोने के हो जाये।)

प्रश्न 8. पगडंडी व सड़क में क्या अंतर है ?

उत्तर-ऐसे छोटे एवं संकरे रास्ते जिससे बड़े एवं मझौले वाहन नहीं गुजर सकते हैं, पगडंडी कहलाते हैं लेकिन ऐसे लम्बे एवं चौड़े रास्ते जिससे होकर सभी प्रकार के वाहन गुजर सकते हैं सड़क कहलाते हैं।

प्रश्न 9. ऋषि ने अपने शिष्यों की परीक्षा कैसे ली ?

उत्तर-ऋषि ने अपने शिष्यों को अलग-अलग दिशाओं में भेजकर मेहनत से धन कमाकर अपने लिए कोई अद्भुत-सा भेंट लाने की बात कही और यह भी कहा कि भेंट जिसका सबसे सुन्दर होगा वही गद्दी का अधिकारी होगा। इस प्रकार उनकी परीक्षा ली।

प्रश्न 10. चींटी किस प्रकार संघर्ष करती है ?

उत्तर-चींटी दीवार पर चढ़ती हैं और बार-बार फिसलकर गिरती हैं पर वह हिम्मत नहीं हारती । सतत् प्रयास करती रहती हैं और अंततः उसकी मेहनत बेकार नहीं जाती और वह ऊपर चढ़ने में सफल हो जाती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. दपोली के स्कूल में तथा कथित अछूत विद्यार्थियों के साथ कैसा व्यवहार होता था ?

उत्तर-दपोली के स्कूल में अछूत विद्याथिर्यों को सब लड़कों से दूर रखा जाता था। अध्यापक उनकी अभ्यास पुस्तिका और कलम तक नहीं छूते थे। उन्हें संस्कृत नहीं पढ़ाया जाता था। अछूत होने के कारण वे विद्यालय का पानी नहीं पी सकते थे। उन्हें दिन‌भर प्यासा रहना पड़ता था।

प्रश्न 12. भूमकाल आन्दोलन का क्या असर हुआ ?

उत्तर - भूमकाल आन्दोलन के अन्तर्गत बस्तर का पुसवाल बाजार लूटा गया इससे एक भूचाल-सा आ गया। पुलिस थाने लूटे गये, शोषकों को मारा गया। इस विद्रोह की आग देखते ही देखते पूरे बस्तर में फैल गई।

प्रश्न 13. मैसूर के दशहरे का वर्णन करो।

उत्तर-मैसूर का दशहरा यहाँ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राजा की सवारी शानदार ढंग से हाथी पर निकलती है। देश-विदेश के लाखों आदमी इसे देखने यहाँ आते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर विजयदशमी तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं।

प्रश्न 14. एक नगर में एक गुरु एवं उसका चेला रहते हैं। दोनों एक साथ जाते रहते हैं। अचानक चलते-चलते रुकते हैं तो उन्हें पता चलता है जहाँ वे हैं वह अंधेर नगरी है वहाँ का राजा मूर्ख है। यह सुनकर गुरु अपने चेले को उस नगरी से फौरन वापस चलने को कहता है। लेकिन चेला वापस जाने से इंकार कर देता है। इस नगरी में हर चीज एक टके की मिलती थी। कुछ दिन बाद नगरी की दीवार गिर जाती है। तब राजा दोषी को पकड़ने का हुक्म देता है।

1. कहानी का शीर्षक लिखिए।

उत्तर - "अंधेर नगरी चौपट राजा।"

2. पात्रों के नाम लिखिए।

उत्तर-गुरु, चेला, राजा।

3. समस्या लिखिए।

उत्तर-इसकी समस्या है दीवार का गिर जाना।

4. समाधान लिखिए।

उत्तर-इसका समाधान राजा ने दोषी को पकड़ने का हुक्म दे दिया।

प्रश्न 15. स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

उत्तर-

सेवा में,

         श्रीमान्  प्रधान पाठक महोदय,

       शा. प्रा. शाला, सोनसरी, अकलतरा

विषय-शाला स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन-पत्र।

महोदय,

         सविनय निवेदन है कि मेरे पिताजी का स्थानान्तरण जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर बिलासपुर हो गया है। मैं उन्हीं के साथ रहकर वहीं की किसी शाला में पढूँगा।

          अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि आप शीघ्र ही स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र प्रदान करने की कृपा करें।

धन्यवाद !03-09-2024                               

                                          आपका आज्ञाकारी शिष्य

                                               राहुल, कक्षा 5

अथवा, माताजी को पत्र लिखिए।

निकुंज निवास,

शान्ति नगर, बिलासपुर

दिनांक 01-10-2024

पूजनीय माताजी,

सदर चरण स्पर्श !

                    बहुत दिनों के बाद पिताजी का पत्र मिला, पर आपका एक भी पत्र आज तक नहीं मिला। लगता है आप काम में बहुत व्यस्त रहती हैं। मैं होली पर घर आ रहा हूँ। खूब सारी मिठाइयाँ बनाकर रखना। पिताजी को प्रणाम तथा बण्टी को प्यार।

                                            आपका स्नेहाकांक्षी

                                                    मनोज

Post a Comment

0 Comments