प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं
मॉडल प्रश्न-पत्र सेट-I
विषय -गणित
समय : 2.00 घण्टे
पूर्णांक : 40
निर्देश-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
सही विकल्प चुनकर लिखो -
प्रश्न 1. 2000 ग्राम = किलोग्राम - (1)
(a) 20 किलोग्राम
(b) 2 किलोग्राम
(c) 200 किलोग्राम
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(b) 2 किलोग्राम
प्रश्न 2. आयत का परिमाप = (1)
(a) लंबाई × चौड़ाई
(b) लंबाई + चौड़ाई
(c) 2 (लंबाई + चौड़ाई)
(d) 1/2(लंबाई + चौड़ाई) ।
उत्तर-(c) 2 (लंबाई + चौड़ाई)
प्रश्न 3. वर्ग का क्षेत्रफल = (1)
(a) भुजा × भुजा
(b) भुजा + भुजा
(c) 1/2 भुजा × भुजा
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(a) भुजा × भुजा
प्रश्न 4. दो दिन में कितने घंटे होंगे - (1)
(a) 24 घण्टे
(b) 42 घण्टे
(c) 48 घण्टे
(d) 72 घण्टे ।
उत्तर-(c) 48 घण्टे
प्रश्न 5. हम भाग किससे देते हैं - (1)
(a) भागफल से
(b) भाज्य से
(c) शेषफल से
(d) भाजक से।
उत्तर-(d) भाजक से।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. ठीक पहले और ठीक बाद की संख्या लिखो -
(3)
६८,२६७, ५०,६३२, ४६,२६१.
हल - ६८,२६६ ६८,२६७ ६८,२६८ ५०,६३१
५०,६३२ ५०,६३३४६,२६०४६,२६१ ४६,२६२
प्रश्न 7. एक वर्ग की भुजा 9 मीटर लम्बी है। उस वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात करो। (3)
हल-वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 9 मीटर × 9 मीटर
= 81 वर्ग मीटर। उत्तर
प्रश्न 8. एक केतली में 2 लीटर चाय है। उसमें से 500 मिली चाय पी ली गईं। केतली में अब कितनी चाय बची ? (3)
हल -
2 लीटर = 2000 मिली
केतली में चाय बची=
2000 मिली चाय थी
-500 मिली चाय पी ली गई
=1500 मिली चाय बची
अतः केतली में 1.500 लीटर चाय बची। उत्तर
प्रश्न 9. मनीषा 4 घंटे 30 मिनट शाला में पढ़ती है तथा 3 घंटे 30 मिनट घर में पढ़ती है, वह अपनी पढ़ाई में कुल कितना समय लगाती है ? (3)
हल - कुल समय
= 4 घंटे 30 मिनट शाला में
+ 3 घंटे 30 मिनट घर में
==7 घंटे 60 मिनट = 8 घंटे
अतः मनीषा अपनी पढ़ाई में कुल 8 घण्टे का समय लगाती है। उत्तर
प्रश्न 10. एक आयताकार मैदान की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 150 मीटर है तो बताओ कि मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में राजू को कितने मीटर दौड़ने पड़ेंगे ? (3)
हल -आयताकार मैदान का परिमाप
= 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (200 मीटर + 150 मीटर)
= 2 × 350 मीटर = 700 मीटर
अतः मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में 700 मीटर दौड़ना पड़ेगा। उत्तर
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. मनोज ने 500 ग्राम वजन वाली शक्कर की 6 थैलियाँ खरीदीं। इस शक्कर से 200 ग्राम वजन वाले कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं ? (4)
हल - 6 थैली शक्कर का कुल वजन
= 500 × 6 ग्राम = 3000 ग्राम
चूंकि200 ग्राम शक्कर से 1 पैकेट बनता है ...
इसलिए 3000 ग्राम शक्कर से 1/200×3000 पैकेट बनेगा =3000 /200 पैकेट
= 15 पैकेट
अतः उस शक्कर से 15 पैकेट बनाए जा सकते हैं। उत्तर
प्रश्न 12. एक कमरे के फर्श का क्षेत्रफल 18 वर्ग मीटर है। इस कमरे की चौड़ाई 3 मीटर है। कमरे की लम्बाई कितनी होगी ? (4)
हल-कमरे के फर्श का क्षेत्रफल =18 वर्ग मीटर
कमरे की चौड़ाई = 3 मीटर
अतः कमरे की लम्बाई = क्षेत्रफल ÷चौड़ाई
= 18 ÷3 = 6 मीटर
अतः कमरे की लम्बाई 6 मीटर होगी। उत्तर
प्रश्न 13. मोहन प्रतिदिन 250 मिली दूध पीता है। बताओ वह 4 दिन में कितना लीटर दूध पी लेगा ? (4)
हल -: चूँकि मोहन 1 दिन में दूध पीता है
= 250 मिली
इसलिए 4 दिन में पी लेगा = 4 × 250 मिली
= 1000 मिली
अत: मोहन 4 दिन में 1000 मिली या 1 लीटर दूध पी लेगा।
उत्तर
प्रश्न 14. एक बस को रायगढ़ से सराईपाली पहुँचने में 2 घंटे 25 मिनट तथा सराईपाली से रायपुर पहुँचने में 3 घंटे 10 मिनट लगे। बस को रायगढ़ से रायपुर पहुँचने में कितना समय लगा ? (4)
हल-बस को रायगढ़ से रायपुर पहुँचने में लगा कुल समय
= 2 घंटे 25 मिनट रायगढ़ से सरायपाली
+ 3 घंटे 10 मिनट सरायपाली से रायपुर
=5 घंटे 35 मिनट
अतः बस को रायगढ़ से रायपुर पहुँचने में 5 घंटे 35 मिनट का समय लगा। उत्तर
प्रश्न 15. आकृतियों का अगला क्रम क्या होगा ? देखो, समझो और बनाओ -(4)
0 Comments