पाठ 24 युग नायिका सावित्री बाई फुले
प्रश्न और अभ्यास
पाठ से
प्रश्न 1. सावित्री बाई में बचपन से ही कौन-कौन से गुण विद्यमान थे?
उत्तर- सावित्री बाई में बचपन से ही समाज सेवा एवं नेतृत्व के गुण विद्यमान थे। भय अथवा डर ने इस बालिका को छुआ तक नहीं। धीरता तथा शुरता जैसे आदर्श गुण बचपन से ही सावित्री में दिखाई देते थे।
प्रश्न 2. सावित्री बाई के पिता ने उनके हाथ से किताब छीनकर क्यों फेंक दी ?
उत्तर- सावित्री बाई पढ़ी लिखी नहीं थी। जब वह अंग्रेजी की किताब के पन्ने पलट रही थी तभी उनके पिता ने उनके हाथ से किताब छीनकर फेंक दी, और सावित्री बाई को यह कहकर शांत करा दिया कि हमारे समाज में पढ़ने का अधिकार सिर्फ ऊँची जाति के पुरुषों को ही है।
प्रश्न 3. ज्योतिबा फुले कौन थे एवं सावित्री बाई से उनके विचार किस तरह मिलते थे ?
उत्तर - ज्योतिबा फुले सावित्री बाई फुले के पति थे। सावित्री बाई फुले व ज्योतिबा फुले दोनों ही समाजसुधारक थे, वे दोनों समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए कार्य किए।
प्रश्न 4. ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले परिवार से अलग क्यों हो गए ?
उत्तर - ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक विधवा ब्राह्मणी के बेटे यशवंतराव को पाला था। उनके इस फैसले का परिवार वालों ने काफी विरोध किया, इस कारण वे अपने परिवार से अलग हो गए।
प्रश्न 5. सत्यशोध समाज का क्या उद्देश्य था?
उत्तर- सत्यशोध समाज का एकमात्र उद्देश्य सत्य की खोज में लगने वाला समाज था।
प्रश्न 6. देश की पहली बालिका विद्यालय की संचालिका के रूप में सावित्रीबाई फुले को क्यों जाना जाता है ?
उत्तरं - सावित्रीबाई फुले ने अपने पति के साथ मिलकर वंचित वर्ग और स्त्रियों को शिक्षा देने के लिए एक विद्यालय की स्थापना की, इस क्रांतिकारी कदम का प्रखर विरोध हुआ। स्त्री शिक्षा के विरोधी सावित्री को अश्लील गालियाँ देकर लांछित करते थे। रास्ते में सावित्री पर कीचड़, गोबर इत्यादि फेंका करते थे। लेकिन इन सबसे सावित्री बाई का आत्म-विश्वास नहीं डगमगाया। इसलिए देश की पहली बालिका विद्यालय की संचालिका के रूप में सावित्री बाई फुले को जाना जाता है।
प्रश्न 7. ब्रिटिश सरकार द्वारा सावित्री बाई फुले को किन-किन कार्यों हेतु सम्मानित किया गया ?
उत्तर - ब्रिटिश सरकार द्वारा सावित्री बाई फुले को सामाजिक सुधार और बदलाव के लिए सम्मानित किया गया।
पाठ से आगे
प्रश्न1. पाठ में लिखा है कि ज्योतिबा एवं सावित्रीबाई फुले-दोनों की शादी "दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो महाशक्तियों का मिलन था" आप विचार कर लिखिए कि ऐसा क्यों कहा गया ?
उत्तर - पाठ में लिखा है कि ज्योतिबा एवं सावित्रीबाई फुले
दोनों की शादी 'दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो महाशक्तियों का मिलन था' ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि दोनों ही क्रांतिकारी विचारों वाले समाज सुधारक थे। दोनों में ही नेतृत्व का गुण, धीरता, शूरता, आदि गुण विद्यमान थे। फलस्वरूप ज्योतिबा और सावित्री ने समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते हुए, समाज के लिए क्रांतिकारी कार्य किये। उनके असाधारण समाज सुधार और स्त्री शिक्षा प्रसार का कार्य भारत के सामाजिक इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
प्रश्न 2. सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के लिए प्रतिबंधक गृह, विधवाओं के लिए आश्रम, नवजात शिशुओं के लिए आश्रम खोला। यदि आपको समाज सुधार के कार्य करने होंगे, तो आप क्या-क्या करना चाहेंगे ?
उत्तर- हम समाज सुधार के क्षेत्र में निम्नलिखित कार्य करना चाहेंगे-
(1) समाज से जातिभेद को दूर करने का प्रयास करेंगे।
(2) समाज में व्याप्त गरीबी अमीरी के भेदभाव को दूर कर समानता लाने का प्रयास ।
(3) विधवा विवाह को प्राथमिकता देना।
(4) दहेज प्रथा को बंद करना।
(5) बेकारी की समस्या को दूर करना।
(6) सभी वर्ग को मुक्त शिक्षा ।
(7) सभी वर्ग के लिए चिकित्सा सुविधा मुक्त।
(8) स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देना।
(9) कन्या जन्म को प्रोत्साहन।
योग्यता विस्तार
प्रश्न 1. समाज सुधारक भारतीय महिलाओं के बारे में ग्रंथालयों एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जानकारी एकत्रित कीजिए और सहपाठियों से चर्चा कीजिए।
उत्तर - समाज सुधारक भारतीय महिलाएँ -
(1) मदर टेरेसा,
(2) पंडित रमा बाई,
(3) फातिमा शेख,
(4) बहिन सुब्बालक्ष्मी,
(5) गंगाबाई (महारानी तपस्विनी) ।
1. मदर टेरेसा - मदर टेरेसा का जन्म 1910 में मैसिडोनिया
(यूरोप) में हुआ था। 18 वर्ष की उम्र में वे कोलकाता आ गई। उन्होंने कुष्ठ रोग से पीड़ित गरीब लोगों की सेवा व मदद की उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की मदद के लिए समर्पित कर दिया था। उन्हें शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त है।
2. पंडित रमा बाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी व समाज सुधारक महिला के रूप में जानी जाती है। महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने न सिर्फ सम्पूर्ण भारत बल्कि इंग्लैंड की भी यात्रा की। 1881 में उन्होंने 'आर्य महिला सभा' की स्थापना की। अमेरिका में उनके प्रयत्न से रमाबाई एसोसिएशन बना जिसने भारत के विधवा आश्रम का 10 वर्ष तक खर्च चलाने का जिम्मा लिया। 1919 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'कैसर ए हिन्दी' के तमगे से नवाजा था।
3. फातिमा शेख - फातिमा शेख एक समाज सुधारक थी
जिन्होंने अपने साथी समाज सुधारकों ज्योति राव फुले और सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर 1848 में स्वदेशी पुस्तकालय की स्थापना की, जो लड़कियों के लिए भारत के पहले स्कूलों में से एक है।
प्रश्न 2. ज्योतिबा फुले जी के बारे में भी जानकारी एकत्रित कीजिए तथा उस पर चर्चा भी कीजिए।
उत्तर - ज्योतिबा फुले - एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। सितम्बर 1873 में इन्होंने महाराष्ट्र में 'सत्य शोधक समाज" नामक संस्था का गठन किया।
भाषा से
प्रश्न 1. पाठ में एक लोकोक्ति 'होनहार बिरवान के होत चिकने पात' का प्रयोग किया गया है। इस लोकोक्ति का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर - 'होनहार बिरवान के होत चिकने पात' अर्थात् जो होनहार होते हैं, उनकी प्रतिभा बचपन में ही दिखाई देने लग जाती है।
प्रश्न 2. समाज शब्द में 'इक' प्रत्यय लगाकर सामाजिक शब्द बना है। 'इक' प्रत्यय युक्त शब्द पाठ से चुनकर लिखिए।
उत्तर - पाठ में आए, 'इक' प्रत्यय युक्त शब्द- अलौकिक, सामाजिक, ऐतिहासिक,
शब्द + प्रत्यय
सामाजिक - समाज + इक
ऐतिहासिक - इतिहास + इक
अलौकिक -अलौक + इक ।
0 Comments