हिन्दी प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-I

प्राथमिक परीक्षा, कक्षा-5 वीं

सेम्पल प्रश्न-पत्र सेट-I हिंदी



समय : 2.00 घण्टे

पूर्णांक : 40

निर्देश- 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक है।

3. प्रश्न क्रमांक 6 से 10 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक है।

4. प्रश्न क्रमांक 11 से 15 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक है।

सही विकल्प चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1. शहीद का सही अर्थ है -

(अ) बलिदान होना

(ब) मरना

(स) कुर्बान होना

(द) निछावर होना।

उत्तर- (अ) बलिदान होना

प्रश्न 2. 'सड़क जोड़ती है।' में अनुपयुक्त वाक्य है -

(अ) गाँव से गाँव को

(ब) गाँव से शहर को

(स) शहर से शहर को

(द) शहर से आकाश को ।

उत्तर-(द) शहर से आकाश को ।

प्रश्न 3. 'बाबा अंबेडकर' को किस नाम से जाना जाता है-

(अ) गायकवाड़

(ब) रजनीश

(स) भीमराव

(द) राहुल ।

उत्तर-(स) भीमराव

प्रश्न 4. सैनिक हरदम रहता है -

(अ) सजग

(ब) कमजोर

(स) लापरवाह

(द) कोई नहीं।

उत्तर-(अ) सजग

प्रश्न 5. भूमकाल आंदोलन के नायक थे-

(अ)गुंडाधुर

(ब) सोनू मांझी

(स) ढिबरीधूर

(द) मेजर गेयर।

उत्तर-(अ)गुंडाधुर

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6. वायु सेना क्या-क्या कार्य करती है ?

उत्तर- वायु सेना निम्न कार्य करती हैं- (1) वायु सेना वायु में युद्ध कर देश की रक्षा करती है। (2) घायलों एवं संकटों से घिरे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना। (3) युद्ध के समय हथियार, उपकरण, दवाइयाँ, कपड़े एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँचाना।

प्रश्न 7. गुरुजी ने गुरुमंत्र पाने का अधिकारी किसे माना ? और क्यों ?

उत्तर- गुरुजी ने गुरुमंत्र पाने का अधिकारी अपने तीसरे शिष्य को माना क्योंकि उसने गाँव के अकाल से लोगों को लड़ना सिखाया, उनके लिए स्वयं मेहनत किया। उनके कामों में स्वयं पसीना बहाया और उनकी सहायता की, उनके आँसू लेकर उन्हें मुस्कुराहट दी।

प्रश्न 8. मोइना द्वारा पूछे गए 'क्यूँ-क्यूँ' वाले पाँच प्रश्नों को लिखो।

उत्तर- 1. क्यूँ ? क्यूँ दूँ उसे धन्यवाद। 

2. क्यूँ मुझे मीलों चलना पड़ता है नदी से पानी लाने के लिये। 

3. क्यूँ रहते हैं हम पत्तों की झोपड़ी में ? 

4. हम दिन में दो बार चावल क्यों खा सकते हैं ? 

5. क्यूँ उनका बचा-खुचा खाऊँ मैं ?

प्रश्न 9. कर्नाटक के लोगों के भोजन और पहनावे के बारे में लिखो।

उत्तर-कर्नाटक में पुरुष धोतरा (धोती) पहनते हैं और महिलाएँ साड़ी पहनती हैं। महिलाएँ अपने जूड़े में फूलों का गजरा अवश्य लगाती हैं। यहाँ के लोग खाने में चावल और नारियल का प्रयोग अधिक करते हैं। यहाँ 'सांबर' तथा 'रसम' के चावल खाया जाता है।

प्रश्न 10. डॉ. अम्बेडकर महान क्यों माने जाते हैं?

उत्तर-डॉ. अंबेडकर ने अछूतों को समानता का अधिकार दिलाया। भारत के संविधान की नई रूपरेखा तैयार की। छुआ-छूत के पाप को नष्ट किया। अछूतों की आर्थिक हालत को सुधारा। इसलिये वे महान माने जाते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11. शहद कैसे बनाया जाता है ? इसकी प्रक्रिया पर एक आलेख तैयार करें।

उत्तर-मधुमक्खी शहद बनाती है। जिस फूल में लेक्टस होती है मधुमक्खी उसी फूल में बैठती है। मधुमक्खी फूलों के रस को पीती हैं और उसे अपने पेट में रखती हैं फिर वह छत्ते की ओर आती हैं और कुछ फूलों के रस भोजन के रूप में चला जाता है और बची हुई फूलों के रस को मधुमक्खी छत्ते में आकर पेट से बाहर निकाल देती है। इस तरह शहद बनता है।

प्रश्न 12. यदि सभी कार्यालयों, कारखानों में रोबोट का उपयोग करें तो क्या होगा ? रोबोट कौन-कौन से कार्य कर सकता है ?

उत्तर-यदि सभी कार्यालयों, कारखानों में रोबोट का उपयोग करने पर काम की क्षमता में सुधार होंगे, काम समय के अंदर पूरे होंगे, काम में गलती होने की संभावना नहीं रहेगी लेकिन बेरोजगारी की समस्या बढ़ जायेगी। रोबोट सभी कार्य करने में संभव होते हैं। साथ ही रोबोट कुछ ऐसे भी काम करते हैं, जो आदमियों के वश के नहीं होते जिनसे आदमियों की जान को खतरा होता है।

प्रश्न 13. मोइना ने स्कूल का समय बदलने के लिए क्या-क्या तर्क दिये ?

उत्तर- मोइना ने स्कूल का समय बदलने के लिये निम्नलिखित तर्क दिये-

1. मुझे बाबू की बकरियाँ चरानी होती हैं, इसलिये मैं ग्यारह बजे के पहले नहीं आ सकती। 2. तुम यदि ग्यारह बजे के बाद पढ़ाओगी नहीं, तो मैं कहाँ से सीखूँगी?

3. सभी बकरियों एवं गायों को चराने वाले नहीं आ सकते यदि स्कूल का समय नहीं बदला गया तो।

प्रश्न 14. गंगा तट पर एक ऋषि रहते थे, उनके तीन शिष्य थे। तीनों में से किसी एक को ऋषि मुखिया बनाना चाहते थे। गुरुजी ने तीनों की परीक्षा ली। तीनों को कमाकर मूल्यवान वस्तु भेंट में लाने को कहा, जिसकी वस्तु सबसे अधिक मूल्यवान होगी उसे मुखिया बनाया जाएगा। पहले शिष्य ने नौकरी की। दूसरा मछुआरों के साथ मछली पकड़ने लगा, तीसरा शिष्य उजाड़ गाँव को सजाने लगा एवं लोगों को जागृत किया। पहला एवं दूसरा शिष्य भेंट लेकर पहुँच गए परन्तु तीसरा नहीं लौटा।

1. कहानी का शीर्षक लिखिए।

उत्तर- इस कहानी का शीर्षक है 'गुरु एवं शिष्य'।

2. पात्रों के नाम लिखिए।

उत्तर - गुरु एवं तीनों शिष्य।

3. समस्या लिखिए।

उत्तर- आश्रम का मुखिया किसे बनाया जाए।

4. मूल्यवान भेंट लेकर कौन पहुँचा ?

उत्तर - पहला एवं दूसरा शिष्य भेंट लेकर पहुँचे।

प्रश्न 15. अपने प्रधान पाठक को तीन दिन की छुट्टी हेतु आवेदन-पत्र लिखिये।

उत्तर-

सेवा में,

        श्रीमान प्रधान पाठक पाठक,

       शा. प्रा. शाला सोनसरी, जांजगीर

 विषय-तीन दिन की छुट्टी हेतु आवेदन-पत्र ।

 महोदय,

                     सविनय निवेदन है कि गत कुछ दिनों से मुझे मलेरिया बुखार आ रहा है। मैं बहुत कमजोर हो चुका हूँ। अतएव श्रीमान् से प्रार्थना है कि दिनांक 03-09-2024 से 05-09-2024 तक की छुट्टी देने की कृपा करें।

धन्यवाद !

02-09-2024

                              आपका आज्ञाकारी आकाश शर्मा,                                                    कक्षा 5 'अ'

अथवा, मित्र को पत्र लिखिए।

उत्तर-

शास्त्री निवास, पुरानी बस्ती, रायपुर

दिनांक 14-02-2024

प्रिय मित्र हरीश,

नमस्ते !

            तुम्हारा पत्र मिला, पत्र पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई। हमारी वार्षिक परीक्षा जल्दी शुरू होने वाली है। शाला की पढ़ाई समाप्त हो चुकी है। मैं अच्छे अंक पाने के लिए खूब पढ़ रहा हूँ। देखें, कैसे अंक मिलते हैं। अच्छे अंक पाने पर ही अच्छी शाला में नाम दर्ज हो सकता है।

तुम्हारी परीक्षा कब होगी सूचित करना। अपने माताजी-पिताजी को मेरा प्रणाम कहना।


                                              तुम्हारा मित्र मनोज

                                               पता-सुनील गुप्ता

                                                ग्राम-सोनसरी,                                           जिला- जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.)

Post a Comment

0 Comments