हिंदी कक्षा 7वींपाठ 13 सुभाषचंद्र बोस का पत्र -संकलित

 पाठ 13 सुभाष चंद्र बोस का पत्र

प्रश्न और अभ्यास

पाठ से

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

प्रश्न 1. नेताजी ने केलकर को पत्र क्यों लिखा?

उत्तर - नेताजी ने केलकर को पत्र इसलिए लिखा क्योंकि वे उनके द्वारा भारतीयों को यह सूचित करना चाहते थे कि माँडले जेल में वयोंवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तिलक जी को रखा गया था।

प्रश्न 2. लोकमान्य ने अपना छह वर्ष जीवन कहाँ और क्यों गुजारा ?

उत्तर- लोकमान्य ने अपना छह वर्ष जीवन माँडले की जेल में व्यतीत किया था। उन्हें वहाँ स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी और न भड़के इसलिए गुप्त रूप से रखा गया था।

प्रश्न 3. सुभाषचंद्रबोस ने भगवान को धन्यवाद क्यों दिया ?उत्तर - बोस ने भगवान को धन्यवाद दिया क्योंकि माँडले में अपनी मातृभूमि और स्वेदश से बलात् अनुपस्थिति के बावजूद मुझे पवित्र स्मृतियाँ राहत और प्रेरणा देंगी। तात्पर्य है कि तिलक जी की उपस्थिति उस जेल को तीर्थस्थल बना देती है।

प्रश्न 4. सुभाष चन्द्र बोस ने जेलों को तीर्थस्थल क्यों कहा?

उत्तर - सुभाषचन्द्र बोस ने जेलों को तीर्थस्थल इसलिए कहा क्योंकि अन्य जेलों की तरह माँडले की जेल में भी भारत के एक महान सपूत लोकमान्य तिलक लगातार छह वर्ष तक रहे।

प्रश्न 5. लोकमान्य को कारावास में सांत्वना देने वाली वस्तु क्या थी?

उत्तर- लोकमान्य को कारावास में सांत्वना देने वाली एकमात्र वस्तु किताबें थी।

प्रश्न 6. लोकमान्य दुःख और यंत्रणाओं से ऊपर रहते थे। कैसे?

उत्तर - लोकमान्य गीता की भावना में मग्न रहते थे, इसलिए दुख और यंत्रणाओं से ऊपर रहते थे।

प्रश्न 7. लोकमान्य तिलक जी ने किस पुस्तक की रचना की और उसका विषय क्या है?

उत्तर - लोकमान्य तिलक जी ने 'गीता भाष्म' नामक ग्रंथ की रचना की।

प्रश्न 8. नेताजी के अनुसार आजकल के नौजवानों को वहाँ के जलवायु से क्या शिकायत है?

उत्तर-नेताजी के अनुसार आजकल के नौजवान माँडले के मौसम से बहुत परेशान थे। नौजवानों को शिकायत थी कि वहाँ की जलवायु शिथिल कर देने वाली और मंदाग्नि तथा गठिया को जन्म देने वाली है और धीरे-धीरे वह व्यक्ति की जीवन शक्ति को सोख लेती हैं।

भाषा से

प्रश्न 1. निम्नलिखित सामासिक शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए -

उत्तर-

राजबंदी -राजा का बंदी -तत्पुरुष समास

तीर्थस्थल -तीर्थयात्रा कास्थल - तत्पुरुष समास

बहुमूल्य - मूल्य बहुत है जिसका कर्मधारय समास

लोकमान्य- लोक में मान्य- तत्पुरुष समास

स्थानान्तरण -एक स्थान से दूसरे  स्थान- अव्ययी भाव समास

चार दीवारी - चार दिवारों का समूह -द्विगु समास

एकाग्रचित- चित्त हो एकाग्र जिसका- अव्ययी भाव समास

घटना चक्र - घटना का चक्र तत्पुरुष समास

प्रश्न 2. किन्हीं पाँच विशेषण की तीनों अवस्थाओं मूलावस्था, उत्तर अवस्था, उत्तमावस्था) के रूप लिखिए -

मूलशब्द     उत्तरावस्था    उत्तम अवस्था

1. उच्च     उच्चतर       उच्चतम

2. निम्न  निम्नतर        निम्नतम

3. न्यून     न्यूनतर       निम्नतम

4. श्रेष्ठ     श्रेष्ठतर      श्रेष्ठतम

5. लघु      लघुतर      लघुतम्

Post a Comment

0 Comments