शिक्षक प्रमोशन : रिक्त पदों पर 100 प्रधान पाठक हुए पदोन्नत, निर्विवाद रूप से पदांकन प्रक्रिया हुई पूर्ण, फेडरेशन ने जताया अधिकारियों का आभार

शिक्षक प्रमोशन : रिक्त पदों पर 100 प्रधान पाठक हुए पदोन्नत, निर्विवाद रूप से पदांकन प्रक्रिया हुई पूर्ण, फेडरेशन ने जताया अधिकारियों का आभार

जांजगीर। प्राथमिक स्कूलों में रिक्त पड़े प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति आदेश जारी कर दिया गया। आज काउंसिलिंग की प्रक्रिया हुई, जिसमें शासन की तरफ से तय निर्देशों के मुताबिक प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को स्कूल चयन का आप्शन मिला। इससे पहले इसी महीने चार सितंबर को  पदोन्नती पूर्व पात्र अपात्र शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी कर दिया गया था। सूची जारी होने के बाद निर्देश जारी किया गया था कि  काउंसिलिंग के आधार पर शिक्षकों का पदांकन किया जायेगा।

जिसके बाद अब जांजगीर जिले में 100 से ज्यादा प्रधान पाठक का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर ने इसे लेकर काफी सक्रियता दिखायी थी। रविंद्र राठौर की अगुवाई में सहायक शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल कई बार जिला शिक्षा अधिकारी से मिला था। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की वजह से ही प्रमोशन का रास्ता खुला है।

अब पदोन्नत शिक्षकों की काउंसिंलिंग के बाद खाली पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। इस मामले में जांजगीर जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर ने कहा कि …

बहुत खुशी की बात है कि प्रधान पाठक प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है। सभी पदोन्नत साथियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं, साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी का आभार, उन्होंने निर्विवाद रूप से प्रमोशन की प्रक्रिया पूर्ण करायी। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इसे लेकर काफी प्रयास किया था, अब 100 से ज्यादा सहायक शिक्षक पदोन्नत होकर प्रधान पाठक बन गये हैं।

आज के पारदर्शी तरीके से हुए काउंसिलिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा आदरणीय अश्विनी भारद्वाज सर एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रवींद्र राठौर एवं सभी संगठनों के पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ ऐसा निष्पक्ष काउसिलिंग आज पर्यंत नहीं हुआ था। हम सभी बहुत खुश है। 

जन्मेजय राठौर (पदोन्नत प्रधान पाठक)

Post a Comment

0 Comments