हिंदी कक्षा 8वीं पाठ 5 इब्राहीम गार्दी/

 पाठ 5 इब्राहीम गार्दी



शब्दार्थ :- बुतपरस्त– मूर्तिपूजक, शागिर्दी-शिष्यत्व, 

कुफ्र-इस्लाम मत से भिन्न या अन्य मत, नास्तिक, 

तौबा करना-पश्चाताप, प्रयाश्चित, ताज्जुब –आश्चर्य, विस्मय, फिरंगी-अंग्रेज, जबान-भाषा, इर्दगिर्द-आसपास, 

नियाज-इच्छा, कांक्षा, प्रयोजन, जरूरत,  बदजबान-बुरा बोलनेवाला, कटुभाषी, निर्मम ममता का अभाव, हृदयहीन, अमानत-धरोहर, जालिम-जो बहुत ही अन्यायपूर्ण या निर्दयता का व्यवहार करता हो जुल्म करनेवाला, अत्याचारी।

प्रश्नोत्तरी

पाठ से-

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिये -

प्रश्न 1. इब्राहीम गार्दी कौन था ? उसने किस युद्ध में भाग लिया था ?

उत्तर-इब्राहीम गार्दी मराठों का सेनापति था। उसने पानीपत के युद्ध में भाग लिया था।

प्रश्न 2. अहमदशाह अब्दाली इब्राहीम से क्यों घृणा करता था ?

उत्तर-वह मुसलमान होकर मराठों का सेनापति बना और मुसलमानों के विरुद्ध लड़ा इसलिए अहमदशाह अब्दाली इब्राहीम से घृणा करता था।

प्रश्न 3. पानीपत का युद्ध कब हुआ था ? यह किस- किसके बीच हुआ था ?

उत्तर-पानीपत का युद्ध सन् 1761 में हुआ। यह युद्ध अहमदशाह अब्दाली और मराठों के बीच हुआ।

प्रश्न 4. शुजाउद्दौला इब्राहीम को अब्दाली के समक्ष उसी समय क्यों नहीं पेश करना चाहता था ?

उत्तर-शुजाउ‌द्दौला इब्राहीम को अब्दाली के समक्ष इसलिए पेश नहीं करना चाहते थे क्योंकि इब्राहीम गार्दी घायल हो गया था जब वह अच्छा हो जायेगा तब उसे पेश किया जायेगा।

प्रश्न 5. किसके मारे जाने पर इब्राहीम गार्दी दुःखी हुआ ?

उत्तर-सदाशिव राव और विश्वास राव के मारे जाने पर

इन्ब्राहीम गार्दी दुःखी हुआ।

प्रश्न 6. इब्राहीम गार्दी के नजरिए में मुसलमान कौन है ?

उत्तर-इब्राहीम गार्दी के नजरिए में मुसलमान वह है जो अपने मुल्क के साथ गद्दारी न करे, जो ईमान का पक्का एवं सच्चा हो।

प्रश्न 7. अपने जख्मों की पीड़ा को दबाते हुए इब्राहीम ने अब्दाली को क्या उत्तर दिया ?

उत्तर-इब्राहीम ने घावों की पीड़ा दबाते हुए कहा, "खुदा अरबी, फारसी या पश्तो जबान को ही समझता है क्या ? वह मराठी या फ्रांसीसी नहीं जानता ? क्या खुदा राम नहीं है और क्या राम और रहीम अलग-अलग हैं ?"

प्रश्न 8. अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी को क्या सजा दी ?

उत्तर-अब्दाली ने इब्राहीम गार्टी के टुकड़े-टुकड़े कर वध करने की सजा दी।

प्रश्न 9. कहानी के वाक्य चुनकर लिखिये जिनमें इस्लाम धर्म की विशेषताएँ प्रकट होती हों।

उत्तर- (1) तब आप यह जानते ही नहीं कि मुसलमान कहते किसको हैं। जो अपने मुल्क के साथ ग‌द्दारी करे, जो अपने मुल्क को बरबाद करने वाले परदेशियों का साथ दे, वह मुसलमान नहीं।

(2) खुदा अरबी, फारसी या पाश्तो जबान को ही समझता है क्या ?

प्रश्न 10. यदि अपनी जान बचाने के लिये इब्राहीम तौबा कर लेता तो आप उसके संबंध में क्या राय बनाते ?

उत्तर-यदि इब्राहीम तौबा कर लेता तो निश्चित रूप से वह देशद्रोही और बुजदिल कहलाता।

प्रश्न 11. इब्राहीम गार्टी के गुणों को शीर्षकों में लिखिये। उत्तर- 1. कर्त्तव्यनिष्ठ- इब्राहीम गार्दी कर्त्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। उनके सामने जाति एवं धर्म से बढ़कर देश के प्रति कर्त्तव्य सर्वोपरि था। इसलिए वे अहमदशाह के कठोर दंड को सहने को तैयार हो गये।

2. कुशल सेनापति-इब्राहीम एक कुशल सेनापति थे। पानीपत के युद्ध में वे विरोधियों से घायल होते तक लड़ते रहे। दस हजार सिपाहियों का कुशल संचालन करते रहे।

3. देश प्रेम-उनके मन में देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी इसलिये वे अब्दाली के तमाम उलाहना एवं जातिगत कटाक्ष का प्रतिवाद करते रहे।

4. साहसी-वह अत्यंत साहसी तथा वीर सेनापति थे। उनके अंग काटे जाने पर वह विचलित नहीं हुए और अंततः देश के प्रति प्राण निछावर कर दिये।

प्रश्न 12. किसने कहा ? और किससे कहा ?

(क) "इस समय वह घायल पड़ा है ?"

उत्तर-सिराजु‌द्दौला ने अहमदशाह अब्दाली के दूत से कहा।

(ख) "मुसलमान होकर फिरंगी जबानी पढ़ी। फिर मराठों की नौकरी की।"

उत्तर-अहमदशाह अब्दाली ने इब्राहीम गार्दी से कहा।

(ग) "जो अपने मुल्क को बरबाद करने वाले परदेशियों का साथ दे वह मुसलमान नहीं।"

उत्तर-इब्राहीम गार्दी ने अहमदशाह अब्दाली से कहा।

(घ) मेरे इस तन के टुकड़े हो जाने से रुह के टुकड़े तो होंगे नहीं ।

उत्तर-इब्राहीम गार्दी ने अहमदशाह से कहा।

(ङ) "हम हिन्दू-मुसलमानों की मिट्टी से ऐसे सूरमा पैदा होंगे, जो वहशियों और जालिमों का नामोनिशान मिटा देंगे।"

उत्तर-इब्राहीम ने अहमदशाह से कहा।

भाषा से-

प्रश्न 1. पाठ से आए या लिये गये निम्नलिखित समानार्थी शब्दों के परस्पर जोड़े बनाइए -

विदेशी या गोरा

हाजिर करना पेश फौजी शरीर पलटन छावनी

मूर्ति फिरंगी पड़ाव नफरत घृणा फ़्रांसीसी

क्षीण हत्या बुत आज्ञा जश्न अरमान

कत्ल आदेश तन इच्छा उत्सव

उत्तर-

शब्द                         उत्तर

(1) विदेशी या गोरा    फिरंगी

(2) हाजिर करना       पेश

(3) शरीर                 तन

(4) बुत                  मूर्ति

(5) आदेश            आज्ञा

(6) फौजी              पलटन

(7) छावनी            पड़ाव

(8) जश्न             उत्सव

(9) इच्छा           अरमान

(10)घृणा           नफरत

(11) क्षीण         फ़्रांसीसी

(12)हत्या            कत्ल 

प्रश्न 2. पाठ में बहुत से विदेशज शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इनका हिन्दी में समान अर्थ देने वाले शब्दों को लिखिए - तौबा, मुल्क, फतह, यकीन, जबान, शागिर्दी, शर्म, वक्त,

अरमान, बुतपरस्त, बदज़बान, वहशी, जालिम।

उत्तर- विदेश शब्द   हिन्दी शब्द

(1) तौबा              माफ

(2) मुल्क             देश

(3) फतह           विजय

(4) यकीन           विश्वास

(5) जबान              जीभ

(6) शागिर्दी         शिष्यत्व

(7) शर्म              लज्जा

(8)वक्त                समय

(9) अरमान            इच्छा

(10) बुतपरस्त         मूर्तिपूजा

(11)बदजबान         कटु भाषी

(12) वहशी              हिंसक

(13) जालिम            विद्रोही या तानाशाही

Post a Comment

0 Comments