अंक झूला गणित TLM/ पहले ,बाद व बीच की संख्या के लिए TLM

सहायक सामग्री का नाम - अंक झूला



उद्देश्य - बच्चों को पहले ,बाद और बीच की संख्या से परिचित करवाना।

निर्माण सामाग्री - कार्ड बोर्ड, आइसक्रीम स्टिक, मार्कर , स्क्रू , कलर इत्यादि।

निर्माण विधि - कार्ड बोर्ड को  पर्वताकार काट कर  उसके निचले हिस्से में बीचोबिच पुनः  गोलाकार  कट करना है।


फिर एक अन्य बोर्ड को एक छोटे गोले के रूप में काटकर उसपर आइसक्रीम स्टिक को एक निश्चित दूरी पर चिपकाना है। और उस आइसक्रीम स्टिक के ऊपरी सतह पर   फिर से पेपर बोर्ड को चाहे तो गोल अन्यथा किसी भी आकार में काटकर  उसपर अंक लिख कर  चिपकाना है।

अब दोनों  हिस्सों अर्थात् पर्वताकार बोर्ड  के  ऊपर की ओर के नीचे  आइसक्रीम वाले हिस्से को  स्क्रू की सहायता से कस देना है। 

अब इस शिक्षण सामाग्री के निचले हिस्से जिस पर हमने कट किया था अंको को रखकर उसके पहले और बाद की संख्या की पहचान करा सकते हैं। हमे हर बार किसी दूसरे अंक की पहली और बाद की संख्या जान ने के लिए इसे घूमना होता है।

Post a Comment

0 Comments