National Achievement Survey (National Achievement Survey)कक्षा 3,5,8 एवं 10 नेशनल अचीवमेंट सर्वे (राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे) 2021
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey) 2001 से नियमित अंतराल पर NCERT द्वारा करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को जानने हेतु सीखने के प्रतिफल के आधार पर NAS का आयोजन सत्र 2017 में हुआ था। NAS के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक तंत्र की गुणवत्ता को उजागर करना है।
NAS एक परिचय :
आरटीई एक्ट 2009 के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया है इस एक्ट में प्रत्येक विद्यार्थी के सीखने को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। प्रत्येक कक्षा स्तर पर बच्चों की शैक्षिक उपलब्धि को जानना आवश्यक है। इस हेतु नियमित अंतराल पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) का आयोजन किया जाता है।
अधिक विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण पूरे देश में किया जाने वाला दक्षता आधारित सर्वे है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी द्वारा आयोजित किया जाता है तथा राज्य स्तर पर एससीईआरटी व रमसा के समन्वय से करवाया जाता है। यह सर्वेक्षण सीखने के प्रतिफल पर आधारित होता है। गत NAS नवम्बर 2017 में आयोजित हुआ था। आगामी NAS 12 नवम्बर 2021 को होना प्रस्तावित है।
NAS हेतु प्रस्तावित कक्षावार विषय :
कक्षा सम्मिलित विषय
3 भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन
5 भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन
8 भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान
10 अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आधुनिक भारतीय भाषा
NAS आयोजन के चरण :
◆ एनसीईआरटी से प्राप्त विस्तृत दिशानिर्देशानुसार राज्य की कार्ययोजना जारी करना।
◆ राज्य स्तर पर NAS योजना और क्रियान्वयन के लिए कोर टीम का गठन करना।
◆ NAS टेस्ट प्रबंध (administration) के लिए NCERT, निदेशालय, SmSA और समस्त DIET के साथ समन्वय से विस्तृत कार्य योजना बनाना।
◆ NCERT modules के आधार पर राज्य, जिला, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर NAS आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशालाओं का आयोजन।
◆ NAS के प्रभावी प्रबंधन हेतु सभी Stake holders के लिए दिशा-निर्देश शेयर करना।
◆ प्रभावी संपर्क एवं सूचना के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना।
◆ फील्ड में सहयोग एवं प्रबोधन प्रक्रिया (support and monitoring mechanism) को लागू करना।
◆ निगरानी के लिए डेटा आधारित योजना तैयार करना।
◆ Data संग्रहण एवं प्रबंधन Mechanism बनाना (OMR sheets scan एवं एकत्रित करने से लेकर एनसीईआरटी से समेकित CSV फाईल भेजने तक) एनसीईआरटी से प्राप्त जिला रिपोर्ट कार्ड को जिलों के साथ साझा करना एवं सभी का अवलोकन करना।
आगामी NAS की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण पहलू :
शिक्षकों को NAS प्रश्न पैटर्न की भली भांति जानकारी होना।
● सीखने के प्रतिफलों पर गहरी समझ बनाना और उन्हें पाठ्य पुस्तक और चेकलिस्ट संकेतकों के साथ संरेखित (align) करना।
● कक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया (FA&SA) को देखना।
● छात्रों के अभ्यास के लिए नमूना मॉडल पेपर तैयार करना।
●बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एनईपी और एफएलएन मिशन) पर अधिक ध्यान देना।
●NAS की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के उपचारात्मक शिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करना जरूरी।
●SCERT द्वारा एक उपचारात्मक शिक्षण लर्निग पैकेज विकसित किया जा रहा है।
0 Comments