प्रारम्भिक भाषा शिक्षण हेतु TLM
1.शीर्षक-स्वर लॉलीपॉप
2.सामग्री-पुराना डिब्बा, सफेद कागज, आइसक्रीम डंडी, कलर,
फेविकोल।
3.बनाने की विधि-डिब्बे के ऊपर सफेद कागज चिपकाया,आईस क्रीम डंडी में कोर कागज को गोल काटा और उसके ऊपर स्वर वर्ण लिखकर चिपकाया,डिब्बे के ऊपर स्वर वर्ण की आईस क्रीम डंडी को लगाया।
4.शिक्षण विधि-बच्चो को tlm की सहायता से स्वर वर्ण को एक एक करके पढ़ना और लिखना सीखेंगे।
लाभ 1.बच्चे tlm के माध्यम सेआसानी से स्वर वर्ण को सीखेंगे।
2.पठन कौशल का विकास होगा।
3. बच्चे tlm के प्रति आकर्षित होंगे क्यों कि बच्चों को लॉलीपाप पसन्द रहता है।
(2)
शीर्षक -स्वर वर्ण के साथ मात्रा की मछली।
सामग्री-ड्राइंग ,कलर टेप ,स्कैच पेन।
बनानेकी विधि-ड्राइंग सीट के ऊपर मछली का आकार काटकर लगाया। उसके ऊपर गोल पर्ची को मोड़कर उसमे स्वर और मात्रा लिखकर चिपकाया।
शिक्षण विधि-बच्चों को tlm की सहायता से स्वर वर्ण के साथ मात्रा पठन व लेखक सिखाया गया।
मछली के ऊपर कागज की गोल पर्ची में स्वर वर्ण पठन के बाद उसके नीचे मात्रा लेखन को पढ़ते है जिससे मात्राओं को पढ़ने व समझने में आसानी होती है।
लाभ- 1. बच्चे tlm के माध्यम से आसानी से मात्रा पठन सीखेंगे।
2. बच्चे स्वर के माध्यम से मात्रा पहचान आसानी से सीखेंगे।
3. मछली आकर का tlm से बच्चे आकर्षित होंगे ।
(3)
शीर्षक -व्यन्जन वर्णो की फुलवारी ।
सामग्री-ड्राइंग सीट, स्कैच पेन,टेप।
बनाने की विधि-ड्राइंग सीट में गमला और आठ फूलो को चित्र बनाएंगे ।गमले में व्यंजन वर्ण को लिखेंगे क से ज्ञ तक लिखेंगे।
फूलो में क से सँयुक्त वर्ग तक अलग अलग लिखेंगे।
शिक्षण विधि-बच्चों कोtlm की सहायता से गमले में लिखित व्यंजन वर्ण को पढ़ाएंगे।
फिर फूलो के माघ्यम से अलग अलग वर्ग को सिखाएंगे जैसे
1. क वर्ग-क,ख, ग,घ,ड़
2. च वर्ग -च,छ,ज,झ,ज्ञ
3. ट वर्ग-ट,ठ,ड,ढ,ण
4.त वर्ग- त,थ,द,ध,न
5. प वर्ग -प,फ,ब,भ,म
6. अंतस्थ वर्ग-य,र,ल,व
7. उष्म वर्ग-श,ष,स,ह
8. सँयुक्त वर्ग- क्ष,त्र,ज्ञ ,श्र
लाभ -1 बच्चे व्यंजन वर्ण सरलता से tlm के माध्यम से सिख पायेंगे।
2. व्यंजन वर्ग को आसानी से सीख पाएंगे।
( 4)
शीर्षक-शब्द पठन सीखेंगे।
सामग्री - बिंदी का खाली कवर ,ड्राइंग सीट का छोटा छोटा कटिंग।
शिक्षण विधि-बच्चों को tlm के माध्यम से शब्द पठन हेतु प्रेरित करने एवं tlm की सहायता से शब्द पठन सिखाएंगे।
सरल शब्द से अः तक कि शब्द पठन कराएंगे।
1. घर
2. आम
3. सिर
4. जीप
5. पुल
6. फूल
7. सेव
8. मैना
9. तोता
10. कौआ
11. पंख
12. नमः
लाभ- 1. शब्द पठन सीखेंगे
2. पठन कौशल का विकास होगा।
3. tlm की सहायता से आसानी से सीखेंगे।
(5)
शीर्षक -शब्द सीढ़ी का खेल।
सामग्री -ड्राइंग सीट ,गुलाब,खरगोश, बत्तख, शलजम का चित्र कटिंग।
शिक्षण विधि :-बच्चों को शब्द सढ़ी का खेल खेलाएंगे। बच्चों को सबसे पहले चित्र पहचान कराएंगे फिर वर्ण पर्ची को खाली स्थान में रखने को कहेंगे।बच्चे पहले गुलाब शब्द बनाएंगे फिर अंतिम वर्ण से बतख शब्द बनाएंगे ऐसे ही खरगोश और शलजम को बनाएंगे।
लाभ- 1. बच्चे खेल खेल में शब्द बनाना सीखेंगे।
2. पढ़ने के प्रति रुचि जागृत होगा ।
(6)
शीर्षक -दो वर्णों वाले शब्द
सामग्री:- दो कलर की ड्राइंग सीट ,एक आइस क्रीम डंडी।
बनाने की विधि:-पीले ड्राइंग सीट को गोल काटकर उसके ऊपर में छोटा सफेद कागज में वर्ण लिख कर चिपकाएंगे।बीच मे ल वर्ण को आईस क्रीम डंडी में चिपकाकर लगाएंगे।
शिक्षण विधि-बच्चों को tlm की सहायता से सरलता से सरल शब्द पठन सिखाएंगे। ल वर्ण को घुमाएंगे वैसे ही नये शब्द बनते जाएंगे ।जैसे
1 नल
2 बल
3 दल
4 जल
5 फल
6 कल।
उददेश्य:-1 दो वर्ण वाले सरल शब्द सरलता से सीखेंगे ।
2 हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत होगी
नाम उषा साहू
स्कूल -p/s डुरूमगढ
विकासखण्ड-बिलाईगढ़
जिला-बलौदाबाजार
***************
0 Comments